UKSSSC Assistant Development Officer ADO Vacancy 2025 Notification: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से सहायक विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की समस्त जानकारी नीचे दिए गए लेख अनुसार है|
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कुल 45 पदों पर सहकारी निरीक्षक वर्ग 2/ सहायक विकास अधिकारी के रिक्त पड़े स्थानो की पूर्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस उत्तराखंड समूह के सीधी भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को आवश्यक पढ़े तथा नोटिफिकेशन में दिए गए डिटेल के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करें उत्तराखंड सहायक विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई दी गई है इससे पहले सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त 2025 को किया जाएगा|
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए वही अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तक होनी चाहिए आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी आयु में छूट के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को आवश्यक पढ़ें|
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को ₹300 का भुगतान करना होगा वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को ₹150 का भुगतान करना होगा|
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कल (अर्थशास्त्र) में स्नातक या बीकॉम या बीएससी किसी में स्नातक तथा कंप्यूटर संचालक का प्राथमिक ज्ञान प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं|
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती सैलरी
इस भर्ती में अभ्यर्थी का सिलेक्शन हो जाने के बाद अभ्यर्थी को वेतन ₹29200 से ₹92300 तक लेवल 5 के अनुसार दिया जाएगा|
उत्तराखंड सहायक विकास अधिकारी भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवार का कलेक्शन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा|
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा आवेदन करना होगा इसके लिए अभ्यर्थी को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकृत वेबसाइट पर जाना है उसके बाद अभ्यर्थी को वहां दिए गए नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है तथा उसमें दिए सभी डिटेल को ठीक प्रकार से पढ़ना है तथा नोटिफिकेशन में दिए गए सभी दस्तावेज को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें इसके बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन फार्म में मांगें सभी डिटेल को ध्यान से भरना है तथा सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है इसके बाद अभ्यर्थी को रिसेट पासपोर्ट साइज फोटो को भी अपलोड करना है|
यह सभी कार्य कंप्लीट हो जाने के बाद अभ्यर्थी को अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है इसके बाद नीचे दिए सबमिट बटन द्वारा फॉर्म को सबमिट कर प्रिन्ट निकालना ना भूलें अन्य समय जांच के लिए|
UKSSSC Assistant Development Officer Vacancy Date/ Link
प्रारंभिक तिथि: 16 अप्रैल 2025
अंतिम तिथि: 16 मई 2025
ऑफीशियली नोटिफिकेशन: यहां से डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
FAQs –
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन की प्रारंभिक तिथि क्या है?
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 16 अप्रैल 2025 है|
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तराखंड UKSSSC सहायक विकास अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2025 है इससे पहले सभी उम्मीदवार अधिकृत वेबसाईट से आवेदन कर सकते है|