RPSC Senior Teacher Vacancy 2025: आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी 6500 पदों पे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RPSC Senior Teacher Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से 10 विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं|

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से कुल 6500 पदों पर वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है इस भर्ती में 10 विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापक के के पदों पे नियुक्ति की जानी है जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती विषयो के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है|

इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को आवश्यक पढ़ें तथा नोटिफिकेशन में दिए गए डिटेल के अनुसार राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करें|

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा  40 वर्ष तक होनी चाहिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी|

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी श्रेणी के अनुसार करना होगा जिसमें सामान्य वर्ग और राजस्थान राज्य के बाहर के उम्मीदवार को ₹600 का भुगतान करना होगा जबकि राजस्थान में रहने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को ₹400 का भुगतान करना है|

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी द्वारा संबंधी विषय में स्नातक उपाधि और B.Ed की डिग्री होना चाहिए| 

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती विषय अनुसार पदों का विवरण

  • हिन्दी
  • अंग्रेजी
  • संस्कृत
  • गणित
  • विज्ञान
  • सामाजिक विज्ञान
  • उर्दू
  • पंजाबी
  • सिंधी
  • गुजराती

 

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा| लिखित परीक्षा में दो पेपर आयोजित की जाएगी|

Rajasthan Police Sub Inspector SI / Platoon Commander Vacancy

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा अप्लाई करना होगा जिसके लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधिकृत वेबसाइट पर जाना है इसके बाद अभ्यर्थी को वरिष्ठ अध्यापक के नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसमें दी सभी डिटेल को ध्यान से पढ़ना है इसके बाद राजस्थान SSO पोर्टल पर जाना है और वहां से रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म को फिल करना है|

ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से भरना है तथा सभी दस्तावेजों को अपलोड कर अपना रीसेंट पासपोर्ट साइज फोटो को भी अपलोड करना है इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म के नीचे दिए गए सबमिट बटन द्वारा ऑनलाइन फॉर्म को सबमिट कर देना है|

RSSB Lab Attendant Vacancy

RPSC Senior Teacher Vacancy Date / Link  

प्रारंभिक तिथि: 19 अगस्त 2025

अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2025

 

ऑफीशियली नोटिफिकेशन: यहां से प्राप्त करें

अधिकृत वेबसाइट: यहां से देखें

 

FAQs – 

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए कब से आवेदन कर सकते हैं?

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार 19 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा अप्लाई कर सकते हैं |

 

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर तक दी गई है इससे पहले सभी उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं |

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp