इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड की तरफ से वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा 30 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं|
इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड द्वारा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) और मुख्य वित्त अधिकारी के पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग के अधिकृत वेबसाइट से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की तिथि 13 दिसंबर से 30 दिसंबर रखी गई है आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दिए गए महत्वपूर्ण सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए अप्लाई करें|
IPGL Manager Vacancy Notification
आईपीजीएल भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी गई है वहीं अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के लिए 50 वर्ष और मुख्य वित्त अधिकारी के लिए 62 वर्ष होनी चाहिए|
आईपीजीएल भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा आईपीजीएल मैनेजर भर्ती के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं|
आईपीजीएल भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी द्वारा वाणिज्य में स्नातक उपाधि रहना चाहिए और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्था के सदस्य या फिर भारतीय लागत लेखाकार संस्था के सदस्य होने चाहिए|
आईपीजीएल भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का सिलेक्शन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा जिसकी निर्धारित तिथि और समय विभाग द्वारा जल्दी सूचित किया जाएगा|
आईपीजीएल भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को ऑफलाइन माध्यम द्वारा आवेदन करना होगा इसके लिए सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट पर जाना है वहां पर दिए गए नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के बाद उसे पर दी गई सभी डिटेल को ध्यान से पढ़े अब इसके बाद अपने समय से दस्तावेजों को एकत्रित करें साथी नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसे भरे|
फॉर्म कंप्लीट हो जाने के बाद अपने दस्तावेजों को संलग्न करें और नोटिफिकेशन में दिए गए पता पर समस्त दस्तावेजों को निर्धारित तिथि से पहले भेज दे|
IPGL Manager Vacancy Date / Link
प्रारंभिक तिथि: 13 दिसंबर 2024
अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2024
ऑफीशियली नोटिफिकेशन: यहां से देखें प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) // मुख्य वित्त अधिकारी
आवेदन फॉर्म: यहां से डाउनलोड करें