Delhi Police Head Constable Ministerial Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है दिल्ली पुलिस में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा एसएससी की अधिकृत वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं|
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुल 509 पदों पर हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है यह भर्ती लगभग 2 साल के बाद आई है| दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग के अधिकृत वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं| दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन को आवश्यक पढ़ें तथा नोटिफिकेशन में दिए गए डिटेल के अनुसार दिल्ली हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करें|
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती आयु सीमा
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक होनी चाहिए आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार रहेगी|
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती आवेदन शुल्क
दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी श्रेणी के अनुसार करना होगा जिसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को ₹100 का भुगतान करना होगा उसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं|
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए|
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन हेड कांस्टेबल पद पर हो जाने के बाद वेतन ₹25500 से ₹81100 लेवल 4 के अनुसार दिया जाएगा|
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती पदों का विवरण
| Category | HC Ministerial (Male) | HC Ministerial (Female) |
| UR | 168 | 82 |
| OBC | 77 | 38 |
| EWS | 34 | 17 |
| SC | 49 | 24 |
| ST | 13 | 07 |
| Total | 341 | 168 |
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल पीईटी विवरण
| Type | Male | Female |
| Racing | 1600 Meter in 07 Minutes | 800 Meter in 05 Minutes |
| Long Jump | 12 Feet 6 Inch | 9 Feet |
| High Jump | 3 Feet 6 Inch | 3 Feet |
| Height | 165 CMS | 157 CMS |
| Chest | 78-82 CMS | NA |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार को कर्मचारी चयन आयोग के अधिकृत वेबसाइट पर जाना है इसके बाद वहां दिए गए हेड कांस्टेबल के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है तथा उसमें दी गई सभी डिटेल को ध्यान से पढ़ना है इसके बाद उम्मीदवार को अपने समस्त दस्तावेजों को कलेक्ट कर नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा|
ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से भरना है इसके बाद अपना रिसेट पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना है और अपने समस्त दस्तावेजों को अपलोड कर अपने श्रेणी के अनुसार दिए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करें तथा नीचे दिए गए सबमिट बटन द्वारा फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट निकालना न भूलें |
Delhi Police Head Constable Ministerial Vacancy Date/ Link
- प्रारंभिक तिथि: 29 सितंबर 2025
- अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
- त्रुटि में सुधार: 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
ऑफीशियली नोटिफिकेशन: यहां से प्राप्त करें
अधिकृत वेबसाइट: यहां से देखें