Bihar BSSC Office Attendant Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कार्यालय परिचारी / परिचारी (विशिष्ट) के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है| इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं|
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कुल 3727 द्वारा पदों पर कार्यालय परिचारी / परिचारी (विशिष्ट) के पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के लिए योग्य और ईछुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों कार्यालय में भर्ती पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं| बिहार बीएसएससी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को आवश्यक पढ़ें तथा नोटिफिकेशन में दिए गए डिटेल के अनुसार कार्यालय परिचारी / परिचारी (विशिष्ट) पदों के लिए आवेदन करें|
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तक होनी चाहिए और महिला उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार रहेगी|
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती आवेदन शुल्क
इस बिहार नई भर्ती के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान अपने श्रेणी के अनुसार करना होगा जिसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को ₹540 का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को ₹135 रुपए का भुगतान करना है|
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस बिहार भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं उत्तीर्ण और इसके समानांतर उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं|
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन कार्यालय परिचारी / परिचारी (विशिष्ट) के पद पर हो जाने के बाद वेतनलेवल एक के अनुसार दिया जाएगा |
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा अप्लाई करना होगा जिसके लिए पहले बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अधिकृत वेबसाइट पे जाना है इसके बाद वहां दिए गए कार्यालय परिचारी के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है तथा उसमें मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से पढ़ने के बाद अपने सभी दस्तावेज को एकत्र करना है इसके बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है और फॉर्म में मांगें डिटेल को भरना है|
ऑनलाइन फॉर्म कंप्लीट हो जाने के बाद अभ्यर्थी को अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड कर अपना रीसेन्ट पासपोर्ट साइज फोटो को भी अपलोड करनी है और ऊपर दिए गए डिटेल अनुसार अपनी श्रेणी को देखकर आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और नीचे दिए गए सबमिट बटन द्वारा फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट निकाल लेना है|
Bihar BSSC Office Attendant Vacancy Date / Link
प्रारंभिक तिथि: 25 अगस्त 2025
अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025
ऑफीशियली नोटिफिकेशन: यहां से देखें
अधिकृत वेबसाइट: यहां से देखें
FAQs –
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए कब से आवेदन कर सकते हैं?
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा अप्लाई कर सकते हैं |
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक दी गई है इससे पहले सभी उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं|