DSSSB Assistant Teacher Primary Vacancy 2025: डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती 2025

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

DSSSB Assistant Teacher Primary Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा डीएसएसएसबी की अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं|

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से कुल 1180 पदों पर सहायक शिक्षक (प्राथमिक) पदों पे रिक्त पड़े स्थानो की पूर्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं दिल्ली असिस्टेंट टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार डीएसएसएसबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन को आवश्यक पढ़ें तथा नोटिफिकेशन में दिए गए डिटेल के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करें|

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए आयु की गणना 16 अक्टूबर 2025 के अनुसार की जाएगी|

 

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती आवेदन शुल्क 

इस दिल्ली सहायक टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान अपने श्रेणी के अनुसार करना होगा जिसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को ₹100 का भुगतान करना है इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं|

 

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण न्यूनतम 50% अंकों के साथ में 2 वर्ष का डिप्लोमाए लिमेंट्री एजुकेशन में प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़ें|

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक सैलरी

  • सहायक शिक्षक (प्राथमिक) – ₹35,400 to ₹1,12,400 (Level 6)

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती पदों का विवरण

Post Name Department No of Post
Assistant Teacher (Primary) Directorate of Education 1055
Assistant Teacher (Primary) New Delhi Municipal Council 125

 

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इस सहायक टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा अप्लाई करना होगा इसके लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के अधिकृत वेबसाइट पर जाना है इसके बाद वहां दिए गए सहायक टीचर के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है तथा उसमें मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से पढ़ने के बाद अपने समस्त दस्तावेजों को एकत्र कर नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा |

इसके बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से भरना है तथा अपना रीसेंट पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना है और सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन द्वारा फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट निकाल देना है |

Delhi Development Authority DDA Vacancy

DSSSB Assistant Teacher Primary Vacancy Date / Link

प्रारंभिक तिथि: 17 सितंबर 2025

अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025

 

ऑफीशियली नोटिफिकेशन: यहां से प्राप्त करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

अधिकृत वेबसाइट: यहां से देखें

 

FAQs –

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती 2025 के लिए कब से आवेदन कर सकते हैं?

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा अप्लाई कर सकते हैं|

 

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक प्राथमिक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक दी गई है इससे पहले सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं|

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp