NEET UG Result 2025 neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आयोजित की गई नीट यूजी 2025 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आज होने जा रही है जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे सभी अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की अधिकृत वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं|
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इसके परीक्षा का आयोजन 4 मई को कराया गया था NEET UG Exam जिसका समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया था परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में ही पूरा कर लिया गया था जिसके परिणाम की घोषणा आज 14 जून को जारी होने जा रहा है सभी अभ्यर्थी नीट के अधिकृत वेबसाइट से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं परिणाम चेक करने के के लिए अभ्यर्थी के पास उनका एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड होना अनिवार्य है|
NEET Result 2025
नीट यूजी 2025 ऑफिशियल आंसर की पहले जारी कर दी गई थी जिसके लिए अभ्यर्थियों ने 3 जून से 5 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराया था इसके लिए अभ्यर्थियों को ₹200 का भुगतान करना था|
नीट यूजी रिजल्ट 2025 कैसे देखें?
- नीट यूजी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट पर जाना है इसका लिंक नीचे दिया गया है|
- इसके बाद अभ्यर्थी को होम पेज पर पहुंचने के बाद कैंडिडेट एक्टिविटी के क्षेत्र में क्लिक करना है जहां पर नीट यूजी रिजल्ट का लिंक मिलेगा इस पर क्लिक करना है|
- उसके बाद अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए कैप्चा को भरकर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने आपका रिजल्ट दिख जाएगा जिसका आप प्रिंट निकाल सकते हैं|
नीट यूजी रिजल्ट: यहां से देखें
अंतिम उत्तर कुंजी: यहाँ से डाउनलोड करें
अधिकृत वेबसाइट: यहाँ से देखें